मीडिया
प्रेस विज्ञप्ति
उल्लेखनीय कार्य-निष्पादन
02nd दिसम्बर, 2013

उल्लेखनीय कार्य-निष्पादन
- एनटीपीसी 42.4 गीगा वाट स्थापित क्षमता के साथ विद्युत क्षेत्र में सबसे अग्रणी है।
- 31.03.2013 तक, एनटीपीसी समूह ने वित्त वर्ष 2013 में भारत की कुल विद्युत उत्पादन में 27.37% योगदान करते हुए भारत की कुल स्थापित क्षमता के 18.44% भाग का प्रतिनिधित्व किया है।
- प्लाट्स 250 की रेटिंग के अनुसार एनटीपीसी ने वर्ष 2013 में पूरे विश्व में स्वतंत्र विद्युत उत्पादक तथा विद्युत व्यवसायी के रुप में प्रथम स्थान पर रहा है। इसने फोर्ब्स ग्लोबल 2000 सूची में 384वें क्रम पर स्थान बनाया है।
- एनटीपीसी की सुद्ढ़ वित्तीय स्थिति है। 31 मार्च, 2013 तक, हमारी देयता और इक्विटी का अनुपात संयुक्त आधार पर (स्टेण्डएलोन बेसिस) 0.87 तथा एकल आधार पर 0.72 था। हमारा ऋण सेवा कवरेज अनुपात (डीएससीआर) संयुक्त आधार पर 3.01 था तथा एकल आधार पर 3.17 था, एवं हमारा ब्याज कवरेज अनुपात (आईएससीआर) संयुक्त आधार पर 8.53 तथा एकल आधार पर 10.39 था। हमारी सुद्ढ़ वित्तीय स्थिति भविष्य के लिए हमारी विकास योजना अपने अनुसार करने का लचीलापन व अवसर प्रदान करती है।
- एनटीपीसी की 75% इक्विटी पर भारत सरकार का स्वामित्व है। भारत सरकार ने हमें पर्याप्त वित्तीय तथा प्रचालनात्मक लचीलापन प्रदान करते हुए महारत्न की उपाधि प्रदान की है।
- हमारा मानना है कि कोयला, प्राकृतिक गैस तथा आरएलएनजी के लिए हमारी दीर्घकालीन ईंधन आपूर्ति संविदा हमें बेहतर पूर्वानुमान तथा ईंधन आपूर्ति की बेहतर आयोजना के द्वारा प्रतियोगी मूल्य पर विद्युत उत्पादन में सहायक होतें है।
- हमारे पास डिस्काम्स (वितरण कंपनियों) के साथ दीर्घकालीन सुरक्षित व्यवस्था है जिससे हमें पर्याप्त मात्रा में नकद प्रवाह की उपलब्धता रहती है तथा इससे हम भविष्य के लिए प्रभावी विकास योजना बना सकते हैं।
- हम घरेलू कोयला खानों के विकास के माध्यम से ईंधन सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर अनुसरण कर रहे हैं।
- हमारे पास 25000+ अनुभवी समर्पित कर्मचारियों का कार्यबल है। हम ग्रेड प्लेस टू वर्क संस्थान, भारत तथा इकोनोमिक टाइम्स द्वारा 2013 में आयोजित सर्वेक्षण में ‘कार्य करने के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ कंपनी’ में समग्र रूप से छठा, सार्वजनिक क्षेत्र में प्रथम तथा बड़े संगठन (1000 कर्मचारियो से अधिक) में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई हैं।
- हम एक श्रेष्ठ नैगम अधिशासन पद्धति का पालन करते हैं तथा हमारे कार्यों की सतर्कता, सीएजी द्वारा भी निगरानी होती है। हम लिखित तथा वास्तविक रूप से अधिसूचित समझौतों के कंपनी नियंत्रण प्रावधानों का भी अनुसरण करते हैं।
- हमने वित्तीय वर्ष 2017 तक 50 गीगा वाट से अधिक की कंपनी बनने तथा वर्ष 2032 तक 128 गीगा वाट कंपनी बनने की योजना बनाई है। हमारे पास 20 गीगा वाट से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य जारी है।
- 7 लाख से अधिक इक्विटी शेयरधारकों ने हम पर विश्वास जताया है। हम विगत 20 वर्षों से निरंतर लाभांश का भुगतान करते आ रहे हैं।
कर-मुक्त बांड जारी करना
एनटीपीसी के कर-मुक्त बांड दो दशकों के अंतराल के बाद जारी किए गए हैं। जिनका निर्गम सारांश
निम्नानुसार हैः-
निर्गमन सारांश | |
---|---|
निर्गम | 750 करोड़ तक अत्याधिदान बनाये रखने के विकल्प के साथ 1000 करोड़ रूपए का निर्गम आकार। कुल निर्गम आकार 1750 करोड़ रूपए। |
बांड की प्रकृति | आय कर अधिनियम, 1961 की धारा 10 (15) (iv) (एच) के तहत कर लाभ वाले ऋणपत्र की प्रकृति में कर मुक्त सुरक्षित प्रतिदेय गैर परिवर्तनीय बांड। |
मूल्यांकन | क्रिसील द्वारा क्रिसील एएए तथा आईसीआरए द्वारा [आईसीआरए] एएए (स्थिर) |
निर्गम की आरंभ तिथि | 3 दिसंबर, 2013 |
निर्गम की अंतिम तिथि | 16 दिसंबर, 2013 । निर्गम अतिदेय की स्थिति में पहले भी बंद किया जा सकता है। |
आबंटन | पहले आओ पहले पाओ के आधार पर |
सुरक्षा | बांड कंपनी की विशेष निर्धारित परिसंपत्ति पर समरूप प्रथम प्रभार द्वारा सुरक्षित किए जाएंगे। बांड के पास बांड की कुल बकाया राशि के एक समय का परिसंपत्ति कवर होगा। |
आवेदन धन पर ब्याज | प्रत्येक श्रेणी के लिए लागू संबंधी कूपन के अनुसार |
वापसी पर ब्याज | 5% प्रतिवर्ष |
सूचीकरण | बीएसई तथा एनएसई |
वर्गवार कूपन दर व आरक्षण निम्नानुसार हैः-
वर्ग | निवेशक | आवंटन अनुपात | कूपन | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
I | योग्यता प्राप्त संस्थागत खरीददार | 10% | |||||||||
II | निकाय (नैगम) | 25% |
| ||||||||
III | 10 लाख से अधिक निवेश के साथ उच्च निवल सपत्ति वाले व्यक्ति/हिन्दू अविभाजित परिवार (स्वदेश नहीं लौटने के आधार पर एनआरआई सहित) | 25% | |||||||||
IV | प्रवासी खुदरा निवेशक अर्थात् 10 लाख तक के निवेश वाले व्यक्ति/हिन्दू अविभाजित परिवार (स्वदेश नहीं लौटने के आधार पर एनआरआई सहित) | 40% |
|
« पीछे प्रेस विज्ञप्ति